पूर्व दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी का निधन पैतृक गांव डेल्ही, मनगवां में होगा अंतिम संस्कार

रीवा। दिल्ली पुलिस के भूतपूर्व इंस्पेक्टर श्री रमाकांत तिवारी का शुक्रवार, 2 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्रेटर नोएडा के बिसरख, सेक्टर-1 स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित उनके गृह जिले रीवा में शोक की लहर है। स्व. रमाकांत तिवारी ने दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। उनके निधन से परिजनों, सहकर्मियों, सगे-संबंधियों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. तिवारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डेल्ही, मनगवां, तहसील एवं जिला रीवा स्थित निजी निवास से किया जाएगा। अंतिम संस्कार 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच संपन्न होगा।





