मनोरंजन

The Raja Saab: क्या ‘द राजा साब’ 5 भाषाओं में मचाएगा तहलका? पहले ही दिन 50 करोड़ पार करने की उम्मीद

‘कल्कि 2898 एडी’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब साउथ सुपरस्टार प्रभास फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बार वो एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। दरअसल प्रभास की अगली फिल्म ‘द राजा साब’ एक रोमांटिक हॉरर कॉमेडी है जो पहले ही अपने टीज़र और लुक्स के कारण फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म का निर्देशन मरुथी ने किया है और इसे पांच भाषाओं – तेलुगु हिंदी तमिल कन्नड़ और मलयालम – में रिलीज़ किया जाएगा। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और फैंस इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘द राजा साब’ को एक बड़े बजट में बनाया गया है और इसे एक इवेंट फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। इस फिल्म की खास बात ये है कि यह सिर्फ एक एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है बल्कि प्रभास के फैंस के लिए एक ट्रीट की तरह होगी। हर बार की तरह इस बार भी प्रभास की मौजूदगी फिल्म के कलेक्शन पर असर डालेगी और ओपनिंग डे पर जबरदस्त कमाई की उम्मीद है। खासकर तेलुगु और हिंदी वर्जन में यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है क्योंकि इन दोनों भाषाओं में प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत मजबूत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

पहले दिन का कलेक्शन हो सकता है रिकॉर्डतोड़

अगर ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो ‘द राजा साब’ पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। यह आंकड़ा फिल्म को ओपनिंग डे पर टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर सकता है। प्रभास की पिछली तीन फिल्मों – ‘आदिपुरुष’, ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ – ने भी पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अगर ‘द राजा साब’ भी इस लिस्ट में शामिल हो जाती है तो प्रभास ऐसे पहले भारतीय अभिनेता बन जाएंगे जिनकी चार फिल्में लगातार पहले दिन 50 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार करेंगी।

पहले से है हिट की गारंटी

प्रभास की स्टार पॉवर और दर्शकों की उत्सुकता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘द राजा साब’ पहले ही हिट की कैटेगरी में गिनी जा सकती है। फिल्म के टीज़र और प्रोमोशंस को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह फिल्म फुल एंटरटेनमेंट पैकेज लग रही है। ऐसे में सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया के सिनेमा हॉल्स में भी यह फिल्म जबरदस्त ओपनिंग करने वाली है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो ‘द राजा साब’ पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए प्रभास के करियर में एक और गोल्डन पेज जोड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button