मध्य प्रदेशरीवा

रीवा के मैदानी में पटाखा कारोबारी की दबंगई? सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती!

रिहायशी इलाके में पटाखों का कारोबार, संकरी गलियों में भीड़ और सुरक्षा के इंतजाम नदारद! विरोध करने पर कथित तौर पर बोला व्यापारी पुलिस को अपनी जेब में रखता हूं, हर साल यही कारोबार करता हूं!

रीवा। दीपावली की खुशियों के बीच रीवा के मैदानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कानून के पालन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में पटाखे खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़, संकरी गलियों में बाइक और साइकिलों की कतार तथा कार्टूनों में भरकर पटाखे ले जाते लोग दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस पूरे कारोबार के बीच सबसे चौंकाने वाला मामला स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सामने आए कथित बयान को लेकर है। बहार से दरवाजा बंद अंदर खरीदारी चालू है पुलिसकर्मी भी वहां पर पटाखा लेते नजर आए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब उन्होंने रिहायशी इलाके में पटाखों की बिक्री, भीड़ और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विरोध जताया तो संबंधित पटाखा कारोबारी ने कथित तौर पर दबंगई भरे अंदाज में कहा कि पुलिस को मैं अपनी जेब में रखता हूं, हर साल मेरा यही काम है। हालांकि इस कथित बयान की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। यदि यह बात सही है तो सवाल केवल पटाखों की बिक्री का नहीं, बल्कि कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को चुनौती देने वाली मानसिकता का भी है।

मैदानी में खुलेआम कारोबार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल!

वायरल वीडियो में जिस तरह भीड़ दिखाई दे रही है उससे किसी संभावित हादसे की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पटाखों के कार्टून खुलेआम ले जाए जा रहे हैं, लेकिन आग बुझाने के उपकरण, पानी की व्यवस्था, सुरक्षा घेरा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम स्पष्ट रूप से नजर नहीं आते।

स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित स्थान पर बिना वैध अनुमति और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए पटाखों की बिक्री की जा रही है। हालांकि लाइसेंस और भंडारण की वैधता की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकती है।

क्या पुलिस वाकई कारोबारी की जेब में है?

सबसे बड़ा सवाल कथित बयान को लेकर है। यदि कोई कारोबारी खुलेआम ऐसा दावा करता है कि पुलिस उसकी जेब में है तो क्या संबंधित पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी है? क्या इस मामले में अब तक जांच हुई? क्या पटाखों की बिक्री और भंडारण की अनुमति तथा अग्निशमन सुरक्षा की जांच की गई?

हर साल कारोबार करने का दावा क्या नियमों से ऊपर होने का अधिकार दे देता है?

अब निगाहें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और अग्निशमन विभाग पर हैं। जरूरत है कि मैदान क्षेत्र में वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान की तत्काल जांच हो, कारोबारी के लाइसेंस और भंडारण की स्थिति की पड़ताल की जाए तथा स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Media Auditor

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

%d