अपराध

Muzaffarpur Crime: रेप की कोशिश पर महिला का पलटवार, ब्लेड से काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में बुधवार को एक महिला ने एक व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काट दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जलालनगर गांव का रहने वाला राजकुमार ठाकुर नाम का व्यक्ति पारू थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में एक महिला के घर पहुंचा था। बताया गया है कि राजकुमार ने पहले महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे और उसी पैसे को वापस लेने के लिए वह उसके घर गया था। लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया और खुद को बचाने के लिए ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

Muzaffarpur Crime: रेप की कोशिश पर महिला का पलटवार, ब्लेड से काटा आरोपी का प्राइवेट पार्ट

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद घायल राजकुमार को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (SKMCH) रेफर कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि चोट काफी गंभीर है और फिलहाल उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है और घटनास्थल का मुआयना किया है। महिला का बयान भी दर्ज किया जा रहा है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

पुलिस ने कहा- मामला रेप की कोशिश का लग रहा है

मुजफ्फरपुर ग्रामीण एसपी विद्यसागर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला रेप की कोशिश से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यह घटना आरोपी द्वारा महिला के घर में जबरदस्ती घुसने और दुष्कर्म की कोशिश के बाद हुई। महिला ने अपनी सुरक्षा में यह कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button