अपराध

पहले गला दबाया फिर किया बेरहमी से हमला: मक्के के खेत में मिली युवती की लाश

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई। पुलिस को लड़की का शव एक मक्के के खेत से मिला है। जब शव की जांच की गई तो उसमें 24 जगहों पर चोट के निशान पाए गए। ये सभी निशान स्क्रूड्राइवर से वार करने के थे। जानकारी के अनुसार आरोपी और लड़की पहले से एक-दूसरे को जानते थे। लड़की ने ही आरोपी को मिलने के लिए बुलाया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

यह मामला मुरादाबाद जिले के मीलक गांव का है। शनिवार को लड़की घर से खेत में काम करने के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। जब वह देर रात तक नहीं आई तो घरवालों को चिंता हुई। रविवार की सुबह उसका शव खेत में मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे और उसकी हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। लड़की की मां ने मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ नाम के युवक पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी का पीछा करता था और उसे तंग करता था। उनकी बेटी उससे बात नहीं करना चाहती थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि आरोपी ने न सिर्फ लड़की पर 24 बार स्क्रूड्राइवर से हमला किया बल्कि उसके निजी अंगों को भी नुकसान पहुंचाया।

पहले गला दबाया फिर किया बेरहमी से हमला: मक्के के खेत में मिली युवती की लाश

कॉल कर बुलाया था, फिर हुआ विवाद और हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और फोन पर बात भी करते थे। पुलिस ने बताया कि 1 मई को लड़की ने आरोपी को फोन कर खेत में मिलने के लिए बुलाया था। जब आरोपी वहां पहुंचा तो लड़की मक्के के खेत में घास काट रही थी। बातचीत के दौरान किसी बात पर कहासुनी हो गई। लड़की ने आरोपी से बदतमीजी की, जिससे वह गुस्से में आ गया। उसने पहले लड़की का दुपट्टा उसके गले में डालकर उसे बेहोश कर दिया और फिर स्क्रूड्राइवर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, फोन और हथियार बरामद

घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच की और कुछ ही घंटों में आरोपी मोहम्मद रफी उर्फ आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लड़की का मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल किया गया स्क्रूड्राइवर भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस केस में पर्याप्त सबूत इकट्ठे कर लिए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह मामला पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गया है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी डरे हुए हैं और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button