अपराध

प्रेम का जाल या मौत का सफर? शादी का सपना दिखाकर 2000 किलोमीटर दूर ले जाकर की नाबालिग की हत्या

सूर्य नगर पुलिस ने उस 17 साल की नाबालिग लड़की की पहचान कर ली है जिसकी लाश 21 मई को चंदापुर में पुराने रेलवे ब्रिज के पास एक सूटकेस में मिली थी। यह मामला पहले एक ब्लाइंड मर्डर केस माना जा रहा था लेकिन पुलिस ने तफ्तीश में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जांच में पता चला कि मृतक लड़की कई दिनों से लापता थी और उसकी लोकेशन कर्नाटक के कई इलाकों में ट्रेस हुई थी।

प्यार का झांसा देकर की गई नाबालिग की हत्या

जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग लड़की का अफेयर आशिक कुमार नाम के युवक से था जो पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। 17 मई को आशिक कुमार लड़की को बिहार से चंदापुर के कचनायकनहल्ली लेकर आया। शादी का झांसा देकर वह लड़की को अलग-अलग जगह घुमाता रहा। आखिर में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया।

प्रेम का जाल या मौत का सफर? शादी का सपना दिखाकर 2000 किलोमीटर दूर ले जाकर की नाबालिग की हत्या

नवादा से सात आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक कुमार समेत सात आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही सूर्य नगर थाने में 21 मई को केस दर्ज हुआ, इंस्पेक्टर संजीव कुमार और उनकी टीम ने तत्काल एक्शन लिया। एएसआई लोकेश, लक्ष्मिपति, शिवप्रकाश, हाजी, रंगा और बसवराज की टीम ने बिहार जाकर सभी आरोपियों को दबोच लिया। फिलहाल सभी को कर्नाटक लाया जा रहा है ताकि कोर्ट में पेश किया जा सके।

हत्या की पूरी कहानी आई सामने

पूरे मामले की परतें खुलने पर पता चला कि आरोपी आशिक कुमार ने लड़की से शादी का झूठा वादा किया था। जब उसे लगा कि यह रिश्ता अब उसके लिए परेशानी बन सकता है, तो उसने लड़की को घुमाने के बहाने अलग-अलग जगह लेकर गया। आखिर में अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में भरकर चंदापुर में फेंक दिया। घटना के वक्त आरोपी और लड़की अपने घर से करीब 2000 किलोमीटर दूर थे। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

यह मामला एक बार फिर यह दिखाता है कि झूठे रिश्ते और भरोसे के साथ की गई चालें न केवल कानूनन जुर्म हैं बल्कि मानवीयता को भी शर्मसार कर देती हैं। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बिहार से आरोपियों की गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button