जम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

दो SPO की हत्या के बाद शगुन परिहार का बड़ा दावा, स्थानीय लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

JAMMU KASMIR NEWS(Dainik media auditor):   जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों की हत्या के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इस बीच बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने किश्तवाड़ SPO हत्याकांड को लेकर ऐसा दावा किया है जिसने इलाके में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मस्जिद के लाउडस्पीकर के जरिए आतंकियों तक दोनों SPO की गतिविधियों की जानकारी पहुंचाई गई थी।

दरअसल किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में गुरुवार को दो स्पेशल पुलिस अधिकारियों के गोलियों से छलनी शव मिले थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से देख रही हैं। दोनों जवानों की हत्या को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

इसी बीच शनिवार 14 नवंबर को बीजेपी विधायक शगुन परिहार का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में उन्होंने दावा किया कि दोनों SPO कहां हैं और उनकी क्या गतिविधियां हैं इसकी जानकारी आतंकवादियों तक पहुंचाई गई थी। विधायक ने इसके लिए स्थानीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि उनके इन आरोपों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

शगुन परिहार ने प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इलाके की एक स्थानीय मस्जिद से पहले भी धमकियां दी गई थीं लेकिन प्रशासन ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक ने आरोप लगाया कि अगर पहले मिली धमकियों को गंभीरता से लिया जाता तो शायद हालात कुछ अलग हो सकते थे।

उनके इस बयान के सामने आने के बाद किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि दो SPO की हत्या के बाद अब इस मामले में आतंकियों तक जानकारी पहुंचने के आरोप ने जांच को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल विधायक की ओर से लगाए गए आरोपों पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जांच में ही साफ हो सकेगा कि दोनों जवानों की गतिविधियों की जानकारी आतंकियों तक कैसे पहुंची और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button