मध्य प्रदेश

बहुती जलप्रपात में गिरे युवक का आज तीसरे दिन भी नहीं मिला शव, एसडीआरएफ टीम की रेस्क्यू जारी

मऊगंज जिले के नईगढी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बहुती जलप्रपात में गिरे युवक का आज तीसरे दिन भी पता नही चल पाया है।एसडीआरएफ टीम की रेस्क्यू पुन: आज शुक्रवार की सुवह 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक जारी रही। बताया जाता है कि 16 अक्टूबर को राजेश प्रजापति पुत्र राम कृपाल प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना शाहपुर का पैर फिसलने से वह जलप्रपात में गिर गया था।दूर पर खड़ा उसका भाई खुद गिरते हुऐ देखा था।

बहुती जलप्रपात में गिरे युवक का आज तीसरे दिन भी नहीं मिला शव, एसडीआरएफ टीम की रेस्क्यू जारी

जो पुलिस को सूचना दिया था।सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और जल प्रताप के अंदर खोजबीन शुरू किया पर आज तीसरे दिन भी पता नही चल सका है।माना जा रहा है कि जलप्रपात में गिरने से शव पत्थर से फस गया होगा।बहुती जलप्रपात की इतनी गहराई है जिसको खुद एसडीआरएफ टीम माप नही पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button