अंतर्राष्ट्रीय

मानसून सत्र में गरजेंगे नेता, ऑपरेशन सिन्दूर और आतंकी हमले पर होगी सीधी बहस

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होकर 12 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस जानकारी की पुष्टि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने की है। उन्होंने बताया कि यह सत्र रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी मंत्रिमंडलीय संसदीय कार्य समिति की सिफारिश पर तय किया गया है। सत्र की घोषणा ऐसे समय पर की गई है जब विपक्षी दल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम आतंकी हमले पर विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि सरकार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संसद के नियमों के अंतर्गत सभी जरूरी मुद्दों पर मानसून सत्र में चर्चा की जा सकती है। विपक्ष का आरोप है कि देश की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामलों पर सरकार जवाब देने से बच रही है। अब यह तय हो चुका है कि इन मुद्दों को मानसून सत्र में उठाया जाएगा और नियमों के अनुसार चर्चा होगी।

100% FDI वाला बीमा विधेयक पेश हो सकता है

इस बार के मानसून सत्र में सरकार बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की सीमा को 100% तक बढ़ाने के लिए बीमा संशोधन विधेयक पेश कर सकती है। खबरों के अनुसार, इस विधेयक का मसौदा तैयार हो चुका है और जल्द ही यह कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत वित्तीय सेवा विभाग को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इस विधेयक को संसद में पेश करने की प्रक्रिया शुरू करे।

बजट सत्र का हुआ था समापन अप्रैल में

साल 2025 का पहला संसद सत्र यानी बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और 4 अप्रैल को लोकसभा और राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब लगभग तीन महीने के बाद मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है जो कई अहम मुद्दों और विधेयकों पर केंद्रित रहेगा। इस बार विपक्ष सरकार को घेरेगा तो वहीं सरकार अपनी नीतियों और फैसलों का बचाव करते हुए जरूरी विधेयकों को पास कराने का प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button