खेल

IPL 2025 RCB: विराट कोहली की कप्तानी जैसा अंदाज, क्या ऑरेंज कैप लेकर लौटेंगे?

विराट कोहली हमेशा मैदान पर एक्टिव रहते हैं चाहे वो उनकी एग्रेसिव स्टाइल हो या कूल अंदाज। IPL 2025 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच के बाद विराट कोहली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वे बॉलीवुड गाने ‘अंखियों से गोली मारे’ पर मस्त होकर डांस कर रहे हैं। मैदान पर कोहली का ये चुलबुला अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

मैच में शानदार गेंदबाज़ी और कप्तानी जैसा रोल

क्वालीफायर-1 में राजत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया जो एकदम सही साबित हुआ। पंजाब किंग्स की हालत शुरुआत से ही खराब रही और पावरप्ले में ही टीम ने 38 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। पूरी टीम सिर्फ 101 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान विराट कोहली फील्डिंग सजा रहे थे, बॉलरों को दिशा-निर्देश दे रहे थे और कई बार उनकी रणनीति से विकेट भी मिलते देखे गए। ऐसा लग रहा था जैसे कोहली ही इस मैच में कप्तान हों। हालांकि बल्लेबाजी में कोहली कुछ खास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर आउट हो गए।

RCB की आसान जीत और फिल सॉल्ट का जलवा

पंजाब द्वारा दिए गए 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने कोई मुश्किल नहीं झेली। सलामी बल्लेबाज़ फिल सॉल्ट ने शानदार नाबाद 56 रन बनाए और RCB ने 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीता। इस जीत के साथ ही RCB ने IPL 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। यह जीत टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली रही और विराट कोहली के डांस ने इस जश्न को और खास बना दिया।

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली

विराट कोहली IPL 2025 में अब तक खेले गए 14 मैचों में 614 रन बना चुके हैं और उनका औसत 55.81 का रहा है। वे ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल हैं और इसके लिए उन्हें फाइनल में एक शतक की दरकार है। जिस फॉर्म में कोहली इस समय हैं उसे देखते हुए उनके बल्ले से बड़ी पारी निकलना मुश्किल नहीं लगता। फाइनल में कोहली से फैंस को जबरदस्त पारी की उम्मीद है। अगर वे शानदार प्रदर्शन करते हैं तो RCB के लिए पहली बार IPL ट्रॉफी जीतने का सपना भी पूरा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button