लाइफस्टाइल

जामुन खाकर दिखने लगेंगे जवान, पर अगर साथ खा ली ये चीज़ तो होगा उल्टा असर

गर्मियों के मौसम में जामुन खाना हर किसी को पसंद होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है जो गर्मी में राहत देता है। लेकिन इसके साथ-साथ जामुन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें नैचुरल शुगर की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। जामुन का सेवन लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में कोलेजन बढ़ाते हैं जिससे स्किन ग्लो करने लगती है। यही नहीं वजन घटाने वालों के लिए भी यह एक आदर्श फल माना जाता है।

जामुन को दही में मिलाकर या स्मूदी बनाकर भी खाया जाता है। इसे स्नैक की तरह भी खाया जाता है। लेकिन अक्सर लोग इस स्वादिष्ट फल को ऐसी चीज़ों के साथ खा लेते हैं जो शरीर पर उल्टा असर डाल सकती हैं। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जिनके साथ जामुन खाना हानिकारक हो सकता है। इन चीजों से जामुन के पोषक तत्वों का प्रभाव कम हो जाता है और पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है। इसलिए जरूरी है कि इन विशेष चीज़ों से कम से कम एक घंटे का अंतर रखा जाए।

जामुन खाकर दिखने लगेंगे जवान, पर अगर साथ खा ली ये चीज़ तो होगा उल्टा असर

जामुन और इन चीज़ों का कॉम्बिनेशन हो सकता है खतरनाक

सबसे पहले बात करें दूध की तो कई लोग जामुन मिल्क शेक बना लेते हैं या खाने के तुरंत बाद दूध पीते हैं। लेकिन यह संयोजन पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता है जिससे गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अचार के साथ जामुन खाना भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। यह पेट में अम्लता बढ़ा सकता है और सिरदर्द, उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसके अलावा, जामुन के बाद हल्दी से बनी कोई भी चीज़ खाना ठीक नहीं होता। हल्दी और जामुन एक साथ पेट में जलन, दर्द और कब्ज जैसी परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।

पानी भी पीने से पहले सोचें – वरना होगा नुकसान

जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना एक आम आदत है लेकिन यह आदत स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। ऐसा करने से डायरिया, पेट में मरोड़ या अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए जामुन खाने के बाद कम से कम 30 से 40 मिनट तक पानी पीने से बचें। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तो जामुन आपके शरीर के लिए अमृत बन सकती है। लेकिन अगर लापरवाही की तो यही फल सेहत बिगाड़ सकता है। इसीलिए जामुन को सही समय पर और सही तरीके से खाना ज़रूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button