मध्य प्रदेशरीवा

नवरात्रि में ट्रैफिक सिस्टम, दुर्गा माई के नाम पर पुलिस ने शुरू की चंदा वसूली

रीवा। शहर की यातायात व्यवस्था को चार चांद लगाने के लिए रीवा की यातायात पुलिस अक्सर सड़कों पर उतर कर ट्रैफिक जाम सहित व्यवस्थाओं को बनाने का काम करती इसके अलावा रात्रिकालीन नो एंट्री की वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी भी यातायात पुलिस के कंधे पर ही है जिसकी खातिर इन दिनों यातायात पुलिस नो एंट्री के वाहनों पर भी लगातार कार्यवाही कर रही है इस बीच अब यातायात पुलिस का सहयोग करने के लिए शहर के अपराध पर अंकुश लगाने वाली पुलिस ने भी इस काम में अपनी सहभागिता निभाने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसके लिए नवरात्रि में नौ दिनों के लिए आई दुर्गा माई भी रीवा पुलिस की खातिर वरदान साबित हो रही है और अब ,दुर्गा माई के नाम पर ही पुलिस विभाग की वसूली फलने फूलने लगी है। जिसमें अब यातायात पुलिस के साथ ही शहरी पुलिस नो एंट्री के वाहनों को रोककर दुर्गा माई के नाम से चंदे की राशि एकत्रित कर रही है।

दरअसल शनिवार की रात करीब 11 बजे सिटी एसपी ऋतु उपाध्याय के आदेश पर शहर की यातायात पुलिस के सूबेदार अखिलेश कुशवाहा ने खाद से लोड वाहन को नो एंट्री के चलते खड़ा कराया और फिर उन वाहनों से दुर्गा माई के नाम पर चंदे की राशि मांगने लगे परन्तु वाहन चालकों के द्वारा चंदे की राशि देने से मना कर दिया गया तो फिर मैनेजमेंट के लिए सिटी एसपी ऋतु उपाध्याय खुद पहुंच गई और वाहन चालकों को नो एंट्री का पाठ पढ़ाने लगी। मगर वाहन चालक नो एंट्री के लिए पुलिस को पैसे देने से इंकार करने लगे जिसके बाद मैडम ने सभी वाहनों को पकड़कर खड़ा करवा दिया और रविवार को उनकी चालानी कार्यवाही की गई।

नवरात्रि में ट्रैफिक सिस्टम, दुर्गा माई के नाम पर पुलिस ने शुरू की चंदा वसूली

बताया जा रहा है कि शहर में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नो एंट्री खुलती है मगर खाद से लोड वाहन नो एंट्री के पहले ही शहर में प्रवेश करने लगा जिसपर सीएसपी के आदेश पर यातायात सूबेदार ने चलानी पर्ची कटाने के लिए कहा परंतु वह तैयार नहीं हुए जिसपर सीएसपी मैडम ने उन्हें समझाइश देने की बजाय वाहन पर कार्यवाही कर दी।

समझाइश की बजाय कार्यवाही

जानकारी के मुताबिक अगर नो एंट्री की समय सीमा के पहले कोई वाहन शहर में प्रवेश करे तो पुलिस के कर्मचारियों को उसे समझाइश देनी चाहिए और उसके रूट को डायवर्ट करना चाहिए या फिर नो एंट्री सीमा पर उसे रोककर रखना चाहिए परन्तु सिटी एसपी ऋतु उपाध्याय के आदेशों का पालन कर रही यातायात पुलिस ने इस पर समय जाया न करते हुए सीधे चंदे की वसूली शुरू कर दी और जब वाहन चालकों ने पैसे देने से मना किया तो उनपर कार्यवाही कर दी गई।

कैसे होगी नो एंट्री की जानकारी

आपको बता दें नो एंट्री की जानकारी के लिए शहर की सीमा में बड़े बड़े बोर्ड लगे होने चाहिए और सीमा पर पुलिस की तैनाती होनी चाहिए जो नियमों की जानकारी देकर नो एंट्री में आने वाली वाहनों को रोक सके और इसके बाद भी अगर कोई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करे तो उनपर कार्यवाही होनी चाहिए परन्तु रीवा में इसका अलग ही नियम लागू है जहां बोर्ड तो दूर सीमा पर पुलिस की तैनाती भी नहीं है उसके बाद भी अगर किसी ने नो एंट्री का पालन नहीं किया तो उन्हें समझाइश देने की बजाय उन पर कार्यवाही कर दी जाती है। हालांकि रविवार को जिस वाहन पर पुलिस ने नो एंट्री की कार्यवाही की है उनका कहना है कि उन्होंने समय सीमा के उपरांत ही शहर में प्रवेश किया है बावजूद इसके चंदे की राशि नहीं देने के कारण उनपर कार्यवाही कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Media Auditor

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

%d