इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशमैहररीवाशाहडोलसतनासीधी

वायरल ऑडियो केस में बड़ा खुलासा: पुलिस पकड़ में आते ही युवक ने लिखी स्क्रिप्ट पढ़कर मांगी माफी IG मेरा भाई है कहने पर दी सफाई

रीवा जिले में चर्चित IG गौरव राजपूत मेरा भाई है अभी उठवा लूंगा वायरल ऑडियो मामले में अब नया और अहम मोड़ सामने आया है। मामले में आरोपी युवक मुकेश सिंह बघेल निवासी ग्राम अहीरगांव थाना रामपुर बघेलान जिला सतना पुलिस की पकड़ में आने के बाद सोशल मीडिया के सामने आया और लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़कर माफी मांगता नजर आया।

जानकारी के अनुसार जैसे ही वायरल ऑडियो का मामला तूल पकड़ने लगा पुलिस ने जांच शुरू की और संबंधित युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद सामने आए वीडियो में युवक एक कागज से लिखी हुई स्क्रिप्ट पढ़ते हुए कहता दिखाई दे रहा है मेरा IG गौरव राजपूत से कोई लेना-देना नहीं है न ही वे मेरे भाई हैं। मैंने नशे और गुस्से में आकर यह बात कही थी इसके लिए मैं माफी चाहता हूं।

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद अहीरगांव स्थित शराब दुकान के मैनेजर जितेंद्र सिंह से हुई फोन पर बातचीत से शुरू हुआ था। युवक ने खुद स्वीकार किया कि बातचीत के दौरान गाली-गलौज हुई और रौब जमाने के लिए उसने IG का नाम लेकर धमकी दी। इसी बातचीत को मैनेजर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

वायरल ऑडियो में 25 पउआ शराब जब्त करने और अभी उठवा लूंगा जैसी बातें सामने आने से मामला और भी गंभीर हो गया था। शुरुआत में इसे अवैध शराब पैकारी और पुलिस संरक्षण से जोड़कर देखा जा रहा था जिससे प्रशासनिक महकमे में भी हलचल मच गई थी।

मीडिया ऑडीटर ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवक तक पहुंच बनाई। अब युवक द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और सच्चाई स्वीकार करने के बाद मामले की दिशा बदलती नजर आ रही है।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कोई व्यक्ति इतनी आसानी से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का नाम लेकर धमकी कैसे दे सकता है? क्या यह केवल एक व्यक्ति की गलती है या फिर सिस्टम के नाम का दुरुपयोग करने की आदत बनती जा रही है?


 लोगो का मानना है कि कानून के अनुसार किसी अधिकारी का नाम लेकर धमकी देना और डर का माहौल बनाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास बना रहे।

फिलहाल वायरल ऑडियो वीडियो बयान और अब माफी मांगने की घटना ने इस पूरे मामले को पूरी तरह बदल दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या अंतिम कार्रवाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Media Auditor

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

%d