मैक्रों ने हिंदी में कहा- प्रिय मित्र नरेंद्र, फ्रांस आपसे प्यार करता है

Narendra Modi की फ्रांस यात्रा के समापन पर फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी कर उन्हें अनोखे अंदाज में विदाई दी। वीडियो में मैक्रों ने हिंदी भाषा में प्रधानमंत्री मोदी को अपना “प्रिय मित्र” बताते हुए भारत-फ्रांस मित्रता को अमर रहने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है आपका नीस, एवियॉन और पेरिस दौरे पर स्वागत कर। फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे।” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि मैंने सही कहा।”
‘फ्रांस आपसे प्यार करता है’
राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को बेहद सार्थक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “आपकी यात्रा के लिए बहुत धन्यवाद। हमारी दोस्ती के लिए धन्यवाद। यह बहुत ही सार्थक यात्रा रही। फ्रांस आपसे प्यार करता है। हम फरवरी में फिर से मिलने के लिए उत्सुक हैं। जय हिंद।” मैक्रों के इस संदेश को दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक और सांस्कृतिक साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।
STORY | ‘France loves you’: Macron posts farewell video for PM Modi in Hindi
French President Emmanuel Macron on Thursday posted a farewell video for Prime Minister Narendra Modi in Hindi, calling him a dear and added that “France loves you”.
READ: https://t.co/e7EtJwUDE4 https://t.co/oKMkqF0egO
— Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026
G-7 सम्मेलन और द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा
प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो देशों की यूरोप यात्रा के तहत सबसे पहले फ्रांस पहुंचे थे। उन्होंने नीस में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ राष्ट्रपति मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। इसके बाद वे Slovakia की ऐतिहासिक यात्रा पर गए, जहां पहुंचने वाले वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। यात्रा के अंतिम चरण में उन्होंने G7 Summit में अतिथि देश के प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया।
भारत-फ्रांस संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
भारत लौटने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी यात्रा को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा कि फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम, जी-7 सम्मेलन, ‘विवाटेक 2026’ और विभिन्न उद्योग जगत के नेताओं के साथ हुई बैठकों ने दोनों देशों के सहयोग को नई दिशा दी है। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों, फ्रांस सरकार और वहां के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और फ्रांस की मित्रता और अधिक मजबूत होगी।





