लाइफस्टाइल

नाखूनों में सफेद-काली लकीरें देखकर न करें अनदेखी हो सकती है जानलेवा बीमारी

सुंदर और साफ नाखून हाथों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। लेकिन जब नाखून टूटने लगें काले या पीले पड़ने लगें या उन पर लकीरें दिखने लगें तो यह सामान्य नहीं होता। ऐसे नाखून देखने में तो खराब लगते ही हैं लेकिन यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर भी इशारा करते हैं। नाखूनों पर लकीरों का आना कई कारणों से हो सकता है जैसे उम्र बढ़ना शरीर में किसी खास पोषक तत्व की कमी या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या। यह जरूरी है कि हम समय रहते इन लक्षणों को समझें और सही इलाज करवाएं।

उम्र बढ़ने और पोषण की कमी का संकेत देती हैं लकीरें

जब नाखूनों पर लंबी और सफेद लकीरें बनने लगती हैं तो यह सामान्य रूप से बढ़ती उम्र का लक्षण माना जाता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिससे नाखूनों में इस तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। अगर ये लकीरें नाखून के आधे हिस्से में हैं तो चिंता की बात नहीं लेकिन अगर लकीरें बहुत गहरी हों और नाखून बार-बार टूटें काले या पीले पड़ें तो यह शरीर के भीतर छिपी हुई समस्या की ओर इशारा करता है।

नाखूनों में सफेद-काली लकीरें देखकर न करें अनदेखी हो सकती है जानलेवा बीमारी

किस प्रकार की लकीरें क्या संकेत देती हैं

अगर नाखूनों में लंबी सीधी लकीरें बन रही हैं और वे हल्की हैं तो यह आमतौर पर उम्र के साथ होता है और कोई खतरे की बात नहीं होती। लेकिन अगर ये लकीरें बहुत गहरी हों और उनके साथ नाखून टूटने या रंग बदलने लगें तो यह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। एक्जिमा अत्यधिक सूखी त्वचा या हाइपोथायरॉइडिज्म जैसी बीमारियों में भी नाखूनों में लकीरें आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में नाखून मोटे या बहुत पतले हो सकते हैं जो आसानी से टूट सकते हैं। ‘Beau’s Lines’ नाम की लकीरें तनाव या किसी गंभीर बीमारी के बाद भी बन सकती हैं।

काले और सफेद रंग की लकीरों का क्या मतलब है

सफेद लकीरें जिन्हें मेडिकल भाषा में ‘Leukonychia Striata’ कहा जाता है छोटे आघातों या अनुवांशिक बीमारियों के कारण हो सकती हैं। यदि ये लकीरें लगातार बढ़ रही हों तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। कुछ लोगों के नाखूनों पर काली या भूरे रंग की लकीरें भी दिखाई देती हैं जिन्हें ‘Melanonychia’ कहा जाता है। यह लकीरें संक्रमण दवा या चोट की वजह से हो सकती हैं। काले रंग की लकीरें शरीर में विटामिन सी जिंक या अन्य पोषक तत्वों की कमी का संकेत देती हैं। ऐसे में पौष्टिक आहार लेना जरूरी होता है। अगर नाखूनों की लकीरों से खून निकल रहा हो या उनमें दर्द हो रहा हो तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें। वहीं ‘Mees Lines’ नाम की सफेद पट्टियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह आर्सेनिक ज़हर या किडनी फेल होने जैसी गंभीर बीमारी की ओर भी इशारा कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button