अपराध

मेघालय की वादियों में हुआ खून, सिर पर थे गहरे जख्म – अब क्या कह रही है सोनम?

मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की रहस्यमयी मौत के बाद से गायब चल रही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार सुबह वह गाजीपुर-वाराणसी रोड पर स्थित एक ढाबे पर मिली और वहीं से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सोनम पर अपने पति की हत्या करवाने का आरोप है। राजा की लाश 2 जून को एक गहरी खाई में सड़ी-गली हालत में मिली थी। उनके सिर पर गहरे चोट के निशान थे। अब इस केस में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं।

सोनम का दावा – मुझे नशा देकर गाजीपुर लाया गया

गिरफ्तारी के बाद सोनम ने दावा किया कि उसे किसी ने नशा देकर गाजीपुर पहुंचाया और वह खुद को पीड़ित बताने की कोशिश कर रही है। NDTV से बात करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश ने कहा कि सोनम की कहानी में झोल है। सोनम ने अपने परिवार को बताया कि वह एक ढाबे पर है और फिर उसने खुद को पुलिस के सामने “सरेंडर” किया। पुलिस का कहना है कि सोनम को ये डर था कि अब पुलिस उसके पास पहुंचने वाली है इसलिए उसने यह चाल चली ताकि वह मासूम साबित हो सके। पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा और फिर एक स्टॉप सेंटर में रखा गया।

मेघालय की वादियों में हुआ खून, सिर पर थे गहरे जख्म – अब क्या कह रही है सोनम?

यूपी पुलिस बोली – कमजोर और बचकाना था हत्या का प्लान

पुलिस ने कहा कि सोनम ने जो भी प्लानिंग की वह बेहद कमजोर और बचकानी थी। अमिताभ यश ने बताया कि सोनम ने हत्या के बाद खुद को एक पीड़ित के रूप में पेश करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह जांच प्रक्रिया को नहीं समझ सकी। ADG के अनुसार, सोनम ने अपने परिवार को सुबह 3 बजे कॉल कर बताया कि वह गाजीपुर में एक ढाबे पर है। इसके बाद परिवार ने मध्यप्रदेश पुलिस को सूचित किया और फिर स्थानीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

राज से था अफेयर, उसी के साथ मिलकर कराई हत्या

सोनम रघुवंशी पर अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने का आरोप है। पुलिस ने इन चारों को भी गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सोनम ने हत्या के आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसे अगवा कर लिया गया था। लेकिन पुलिस के पास ऐसे सबूत हैं जो उसे इस हत्या की साजिश में शामिल बताते हैं। स्टाफ के अनुसार, जब सोनम को होश आया तो उसने कहा कि उसने किसी की हत्या नहीं की। हालांकि पुलिस का मानना है कि हत्या का मास्टरमाइंड वही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button