मध्य प्रदेश

हनीमून मर्डर केस में नया मोड़, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम गिरफ्तार – क्या है सच्चाई?

देश के सबसे चर्चित हनीमून मर्डर केस में अब एक बड़ा मोड़ आ गया है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच इंडिया टीवी ने इस केस में नाम आने वाले राज कुशवाहा की मां और बहन से बात की। राज की मां ने बताया कि जब उन्होंने अपने बेटे से पूछा कि क्या राजा रघुवंशी का चेहरा देखा था, तो उसने कहा कि अगर मैं उसका चेहरा देख लेता तो शायद मर जाता। मुझे तो बाद में किसी और ने बताया कि क्या हुआ है।

राज की मां ने बेटे को बताया निर्दोष

राज की मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बेटा बहुत अच्छा है। उसने कभी कुछ गलत नहीं किया। सोनम उसके साथ काम करती थी और वह एक सेठ की बहन थी। जब सोनम को काम होता तो वह फोन करती थी। और भी लड़कियां फोन करती थीं। गोविंद भाई और उसके पिता भी फोन करते थे। मेरे बेटे ने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राज ने पिता की मौत के बाद दो साल तक कपड़े की मार्केट में मेहनत से काम किया।

हनीमून मर्डर केस में नया मोड़, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम गिरफ्तार – क्या है सच्चाई?

न मोबाइल खरीदा न कपड़े, फिर भी आरोप क्यों?

राज की मां और बहन ने बताया कि सोनम ने न कभी राज को कपड़े दिलाए और न ही मोबाइल। वो सिर्फ काम के सिलसिले में मिलती थी। उन्होंने कहा कि हमें आकाश के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन विशाल को हम जानते हैं। वो भी हमारे बेटे जैसा है। मेरी बेटी तो उसे राखी बांधती है। राज को फंसाया जा रहा है। उसने कोई गलत काम नहीं किया। वो तो राजा रघुवंशी की मौत की खबर सुनकर फूट-फूटकर रोया था। कब्र पर भी गया था।

राज की बहन का दावा: न अफेयर था न कोई संपर्क

राज की बहन ने बताया कि एक दिन सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि मुझे राज से जरूरी बात करनी है। हमने सिर्फ एक बार सोनम को देखा था जब गर्मियों में उसका पूरा ऑफिस स्टाफ हमारे घर आया था। उसके बाद कभी सामना नहीं हुआ। मेरी जानकारी में न तो राज का किसी लड़की से अफेयर था न कोई बातचीत। पुलिस जो कुछ भी कह रही है वो गलत है। राज और विक्की दोनों ऐसे नहीं हैं जो किसी की जान ले लें। वो तो खुद रोते रहे हैं इस घटना के बाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button