मनोरंजन

मुकुल देव की यादों में डूबा बॉलीवुड, हंसल मेहता ने लिखा ‘अभी खत्म नहीं हुई दोस्ती’

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का 23 मई को 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने “सोन ऑफ सरदार” और “ए राजकुमार” जैसी फिल्मों से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। अभिनेता के अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज बाजपेयी, हंसल मेहता, सोनू सूद समेत कई सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर अपने दुख और संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मुकुल देव के भाई और अभिनेता राहुल देव ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक भावुक पोस्ट किया। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उनका भाई मुकुल देव रात को नई दिल्ली में दुनिया छोड़ गए। उन्होंने पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार की जानकारी भी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकुल देव पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में 8 से 10 दिन तक भर्ती थे। शुक्रवार की रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

मनोज बाजपेयी और अन्य कलाकारों की श्रद्धांजलि

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुकुल देव के निधन का दुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने मुकुल को एक भाई और बेहद गर्मजोशी वाले कलाकार के रूप में याद किया। मनोज ने लिखा कि मुकुल बहुत जल्दी चले गए और उनकी आत्मा को शांति मिले। इसी तरह अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल भी भावुक हो उठीं और उन्होंने मुकुल देव की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख जताया।

नील नितिन मुखर्जी, सोनू सूद और हंसल मेहता का संदेश

अभिनेता नील नितिन मुखर्जी ने मुकुल देव को एक “शक्तिशाली कलाकार और प्यारे इंसान” बताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई। उन्होंने लिखा कि मुकुल का जल्दी चले जाना एक बहुत बड़ा नुकसान है। वहीं, सोनू सूद ने भी अपने ट्वीट में लिखा कि “आरआईपी मुकुल भाई, आप एक अनमोल रत्न थे।” हंसल मेहता ने मुकुल की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मुकुल, हमारी यात्रा अभी पूरी नहीं हुई थी, बहुत सारी कहानियां और हंसी बाकी थी। दूसरी दुनिया में मिलेंगे दोस्त।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button