मनोरंजन

शादी के फंक्शन में छाया संजय-मान्यता का रोमांस, लोगों ने कहा- ये जोड़ी है बेमिसाल

हाल ही में एक शादी के फंक्शन में बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त अपनी खूबसूरत पत्नी मान्यता दत्त के साथ पहुंचे। इस मौके पर दोनों ने न सिर्फ जमकर मस्ती की बल्कि एक रोमांटिक डांस भी किया जिसने सबका ध्यान खींच लिया। ‘मेरी जान में तेरी जान है’ गाने पर दोनों का प्यार भरा डांस लोगों को बहुत पसंद आया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इनकी जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

इस इवेंट में संजय दत्त ने सुनहरे कढ़ाई वाला शेरवानी पहना था जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। वहीं उनकी पत्नी मान्यता ने नीले रंग का भारी जरी वर्क वाला लहंगा पहना था। उन्होंने अपने बालों का बन बनाया था और मांग टीका, झुमके और कंगन से खुद को सजाया था। इस भारी आउटफिट के साथ भी उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद अच्छे लग रहे थे और उनका रोमांटिक अंदाज पहली बार इस तरह से खुलकर सामने आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डांस के दौरान नजदीकियों ने जीत लिया दिल

डांस करते समय जब मान्यता का दुपट्टा बार-बार गिर रहा था तो भी वह रुकी नहीं। वह लगातार संजय का साथ निभाती रही और डांस करती रही। संजय दत्त भी अपनी पत्नी को खूब प्यार करते दिखे। उन्होंने न सिर्फ डांस के अंत में उन्हें गले लगाया बल्कि उनके माथे पर एक प्यार भरा चुंबन भी दिया। दोनों के चेहरे की मुस्कान और भावनाएं देखकर लग रहा था कि वे इस पल को पूरी तरह जी रहे हैं।

लोगों को आई माधुरी दीक्षित की याद

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मान्यता को देखकर संजय दत्त की पुरानी प्रेमिका माधुरी दीक्षित की याद ताजा कर दी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि पहली नजर में मान्यता बिल्कुल माधुरी जैसी लगती हैं। एक यूज़र ने लिखा, “पहली नजर में लगा कि ये माधुरी हैं।” वहीं किसी ने लिखा, “माधुरी और मान्यता दोनों का नाम और चेहरा कितना मिलता है।” लोगों ने यह भी कहा कि संजय और मान्यता की जोड़ी एक-दूसरे के लिए बनी है। बता दें कि एक समय पर संजय दत्त माधुरी दीक्षित के साथ रिलेशन में थे लेकिन समय के साथ दोनों अलग हो गए और आज दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button