Lock Upp 2: फराह खान का फूटा गुस्सा, आकांक्षा चौधरी की बदतमीजी पर लगाई फटकार

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में दूसरा हफ्ता जबरदस्त विवादों और तीखी बहसों के साथ खत्म हुआ। शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। अब शो के नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। जजमेंट डे एपिसोड में इस बार एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं। इसके साथ ही फराह खान कई कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आएंगी।
प्रीमियम थाली विवाद के बाद रो पड़ीं शिल्पा शिंदे
इस हफ्ते सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब योगेश रावत ने शिल्पा शिंदे के लिए मंगाई गई प्रीमियम थाली दो बार छीन ली। इस दौरान राम कपूर और हर्षद चोपड़ा ने योगेश का समर्थन किया, जबकि शिल्पा को मजबूर होकर सामान्य वेज थाली लेनी पड़ी। इस घटना से भावुक होकर शिल्पा रो पड़ीं। वहीं श्रेया कालरा भी इस पूरे घटनाक्रम के दौरान आंसू बहाती नजर आईं।
View this post on Instagram
आकांक्षा चौधरी के व्यवहार पर मचा बवाल
घर में विवाद तब और बढ़ गया जब आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा पर थूकने, धमकी देने और उनके साथ-साथ माधुरी जैन के बिस्तर पर पानी फेंकने जैसी हरकतें कीं। इसके बाद योगेश रावत ने माधुरी से माफी मांगते हुए अपना गद्दा ऑफर किया। बहस के दौरान आकांक्षा ने शिल्पा शिंदे के ‘बिग बॉस 11’ जीतने पर भी तंज कसा। जब शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा ने उन्हें शिल्पा की सीनियरिटी का सम्मान करने की सलाह दी तो आकांक्षा ने इसे भी खारिज कर दिया।
फराह खान ने लगाई फटकार, श्रेया को मिला समर्थन
वीकेंड एपिसोड में फराह खान ने योगेश रावत से सवाल किया कि जब सभी के पास खाने के लिए सीमित संसाधन हैं तो उन्होंने शिल्पा की थाली क्यों छीनी। उन्होंने राम कपूर और हर्षद चोपड़ा से भी योगेश का समर्थन करने पर जवाब मांगा। वहीं आकांक्षा चौधरी के व्यवहार को लेकर फराह ने साफ कहा कि इस हफ्ते सबसे बदतमीज और झगड़ालू कंटेस्टेंट श्रेया नहीं बल्कि आकांक्षा थीं। रितेश देशमुख ने भी सभी कंटेस्टेंट्स को याद दिलाया कि हर व्यक्ति अपनी छवि और करियर के लिए खुद जिम्मेदार होता है। अब दर्शकों की नजरें डबल एलिमिनेशन और जजमेंट डे के बड़े फैसले पर टिकी हैं।





