मध्य प्रदेश

MP के राजगढ़ में भीषण एक्सीडेंट, दो किशोरियों और दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले में एक भीषण सड़क हादसे ने सबको हिला कर रख दिया। यह हादसा कर्नावास थाना क्षेत्र के भटखेड़ी गांव के पास हुआ। एक तेज रफ्तार SUV हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो किशोरों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे।

पुलिस के मुताबिक यह परिवार अयोध्या से तीर्थ यात्रा करके गुजरात के सूरत लौट रहा था। गुरुवार सुबह जब उनकी गाड़ी राजगढ़ ज़िले के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ा और वह पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी का नंबर GJ05JN7029 है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 16 वर्षीय अनमोल दुबे और 14 वर्षीय प्रियंशु पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की पहचान भोलाराम के रूप में हुई है जो अयोध्या के भवानिपुर का निवासी है।

MP के राजगढ़ में भीषण एक्सीडेंट, दो किशोरियों और दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत

घायलों की हालत गंभीर, कुछ को किया गया रेफर

हादसे के बाद घायल लोगों को पहले पचोर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजगढ़ ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो अन्य महिलाओं प्रमिला और शिवदेवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल लोगों में पुष्पम दुबे और 13 वर्षीय अंशिका दुबे शामिल हैं। कर्नावास थाने के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर लेकिन फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

मदद को आगे आया एंबुलेंस ड्राइवर, तोड़ा कार का दरवाज़ा

घटना के बाद आसपास के ट्रक ड्राइवरों और एक एंबुलेंस ड्राइवर यज्ञेश भाई रावल ने घायल यात्रियों की मदद की। यज्ञेश भाई अहमदाबाद की ओर जा रहे थे जब उन्होंने क्षतिग्रस्त गाड़ी से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और पास के ट्रक चालकों की मदद से कार का दरवाज़ा तोड़कर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे की पूरी वजह का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button