राष्ट्रीय

Pulwama से Pahalgam तक, क्या वोट की राजनीति में उलझा देश का सुरक्षा सवाल?

समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव ने हाल ही में पहल्गाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी और अब सपा के नेता एक-एक करके पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं। शहजाद ने आरोप लगाया कि सपा नेता इस हमले को राजनीतिक बता रहे हैं जो यह साबित करता है कि वे पाकिस्तान को दोषमुक्त दिखा रहे हैं और हमारे सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले सपा के राम गोपाल यादव ने पुलवामा हमले को भी वोट के लिए किया गया हमला बताया था।

शहजाद पूनावाला ने कहा- ‘इंडिया अलायंस और पाकिस्तान एक ही आत्मा’

शहजाद पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह गठबंधन और पाकिस्तान दो अलग-अलग शरीर जरूर हैं लेकिन आत्मा एक ही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जब देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है तब ये नेता पाकिस्तान को राहत देने वाले बयान दे रहे हैं। पूनावाला ने यह भी कहा कि इस तरह के बयान सुरक्षा एजेंसियों के हौसले को कमजोर करते हैं और आतंकियों को परोक्ष रूप से बढ़ावा देते हैं।

संभित पात्रा का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला

बीजेपी प्रवक्ता डॉ. संभित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाहर से कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) है लेकिन अंदर से पाकिस्तान वर्किंग कमेटी (PWC)। पात्रा ने आरोप लगाया कि हर दिन कांग्रेस के किसी न किसी नेता का पाकिस्तान के समर्थन में बयान आता है। उन्होंने कहा कि सैफुद्दीन सोज कह रहे हैं कि हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए और पानी की आपूर्ति नहीं रोकनी चाहिए। सिद्धारमैया आंसू बहा रहे हैं और पाकिस्तान के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। पात्रा ने कहा कि रणनीति बताई नहीं जाती क्योंकि CWC के लोग उसे पाकिस्तान जाकर बता देंगे।

हिमंता के हवाले से संभित ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया

बीजेपी सांसद संभित पात्रा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता अटारी बॉर्डर पार कर पाकिस्तान गए और वहां 15 दिन तक रुके। उन्होंने फ्लाइट भी नहीं ली ताकि पकड़े न जाएं। पात्रा ने आरोप लगाया कि इस कांग्रेस नेता के बच्चे भी भारत के नागरिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों को ऑक्सीजन देने का काम करती है। पात्रा ने कांग्रेस पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने कभी सर्जिकल स्ट्राइक के अस्तित्व को स्वीकार नहीं किया और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का हवाला देते हुए कहा कि वे भी मानते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button