उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav का गौशाला पर विवादित बयान – BJP ने किया पलटवार!

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राजनीति में तूफान मचा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को बदबू पसंद है, इसलिए वे गौशाला बना रहे हैं, जबकि उन्हें खुशबू पसंद है, इसलिए वे परफ्यूम पार्क बना रहे थे। इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने भी अखिलेश पर जोरदार पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा, “समाजवादी लोग विकास और समृद्धि चाहते हैं। कन्नौज में रहते हुए हमने भाईचारे की खुशबू दी है, जबकि बीजेपी वालों के पास नफरत की गंध है। मैं कन्नौज के खुशबूदार लोगों से कहता हूं कि बीजेपी की गंध को दूर करें। अभी हमने थोड़ा दूर किया है, अगली बार और दूर करेंगे ताकि कन्नौज का रुका हुआ विकास आगे बढ़ सके। वे गंध पसंद करते हैं, इसलिए हम गौशाला बना रहे हैं, हम खुशबू पसंद करते हैं, इसलिए परफ्यूम पार्क बना रहे थे। हम खुशबू पसंद करने वाले लोग हैं, जबकि ये गंध पसंद करने वाले लोग हैं।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1905109078302699528

केशव प्रसाद मौर्य ने दिया करारा जवाब

अखिलेश यादव के इस बयान पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अगर कोई किसान, खासकर गोपालक का बेटा, गाय के गोबर से बदबू महसूस करता है, तो उसे समझना चाहिए कि वह अपनी जड़ों और समाज से पूरी तरह से कट चुका है। मुंशी प्रेमचंद ने लिखा था कि अगर किसान के बेटे को गाय के गोबर से बदबू आने लगे, तो अकाल तय है। समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव भी अब गाय के गोबर से बदबू महसूस कर रहे हैं, तो उनकी पार्टी का भविष्य भी बर्बादी की ओर है।”

संबित पात्रा ने अखिलेश को घेरा

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने अखिलेश यादव के बयान पर कहा, “ये सारी पार्टियां संतान के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को गंध पसंद है, इसलिए वे गौशाला बना रहे हैं और समाजवादी पार्टी खुशबू पसंद करती है, इसलिए परफ्यूम पार्क बना रही है। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि इन्हें सनातन से कोई संबंध नहीं है और ये सभी विरोधी सनातन हैं। अगर कोई हिंदुस्तान में सनातन का विरोध करता है, तो उसे यहां की राजनीति छोड़ देनी चाहिए। उसे ऐसी जगह तलाशनी चाहिए जहां सनातन का अपमान किया जा सके। यह देश सनातन के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button