अंतर्राष्ट्रीय

QUAD समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति ने की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ

philippines News(Dainikmediaauditor): फिलीपींस की राजधानी मनीला में सोमवार 17 नवंबर को QUAD समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें मजबूत इंसान और महान नेता बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं और दुनिया भर में उनका सम्मान किया जाता है।

बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि क्वाड में शामिल सभी देशों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि मोदी बहुत सख्त इंसान हैं और साने ताकाइची शायद उनसे भी ज्यादा सख्त हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ भी अपने अच्छे रिश्तों की बात कही।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले कुछ समय में क्वाड देशों के बीच आपसी सहयोग और दोस्ती पहले से मजबूत हुई है। उनके मुताबिक चारों देश दुनिया के ताकतवर देशों में शामिल हैं और हिंद प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित और समृद्ध बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस बैठक में समुद्री रास्तों की सुरक्षा क्रिटिकल मिनरल्स और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मिडिल ईस्ट के हालात भी बातचीत के एजेंडे में शामिल रहे। ऐसे समय में यह बैठक और अहम हो गई है जब चीन के साथ कई देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है।

दरअसल 19 नवंबर को ट्रंप चीन के शेनझेन शहर में APEC सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ त्रिपक्षीय बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में आर्थिक सुरक्षा नई तकनीक क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

मनीला में ट्रंप के दौरे का विरोध भी देखने को मिला। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनके खिलाफ लगातार पांचवें दिन प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के पुतले जलाए और मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने की मांग की। इसके अलावा अमेरिका की सप्लाई चेन पहल पैक्स सिलिका को रद्द करने की मांग भी उठाई गई।

कुल मिलाकर मनीला में हुई इस मुलाकात को भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। खासकर ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ ने इस बैठक को चर्चा में ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button