राष्ट्रीय

Anant Ambani की पदयात्रा से पहले उनका दिलचस्प बयान, सोशल मीडिया पर हो रहा चर्चा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों द्वारकाधीश के दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने 140 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की है, जिसका आज पांचवां दिन है। अनंत अंबानी ने तय किया है कि वह अपना जन्मदिन 9 अप्रैल को द्वारका में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन करके मनाएंगे। इस पदयात्रा के दौरान अनंत अंबानी श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा में कर रहे हैं पदयात्रा

अनंत अंबानी अपनी इस पदयात्रा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा कर रहे हैं। खास बात यह है कि वह रात के समय यात्रा कर रहे हैं। अनंत और अंबानी परिवार के अन्य सदस्य भगवान द्वारकाधीश में गहरी आस्था रखते हैं और समय-समय पर दर्शन के लिए वहां जाते रहते हैं। इस बीच, अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अनंत पूरी तरह भक्ति में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

अनंत अंबानी ने पदयात्रा को लेकर कही ये बात

पदयात्रा को लेकर अनंत अंबानी ने कहा, “यह यात्रा हमारे घर जामनगर से द्वारका तक की है… इसे शुरू हुए 5 दिन हो गए हैं और हम अगले 2-4 दिनों में द्वारका पहुंच जाएंगे। मेरी यात्रा लगातार जारी है। भगवान द्वारकाधीश हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।” उन्होंने युवाओं को भी संदेश देते हुए कहा कि, “जीवन में कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करें, इससे वह काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा। जब भगवान का आशीर्वाद साथ हो, तो चिंता की कोई बात नहीं होती।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भक्ति यात्रा

अनंत अंबानी की इस पदयात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें अनंत अंबानी नंगे पांव चलते हुए, भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान उनके चेहरे पर शांति और श्रद्धा का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उनकी इस धार्मिक यात्रा को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं। वहीं, अनंत अंबानी की पदयात्रा को लेकर पूरे इलाके में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button