उत्तर प्रदेश

UP News: टक्कर के बाद बाइक बनी चिंगारी का गोला, लखनऊ से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार ने एक बाइक को टक्कर मारी और बाइक कार में फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। बाइक से चिंगारियां निकल रही थीं और वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कुशीनगर में मजदूर की दर्दनाक मौत

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक और दुखद खबर आई है। यहां मंगलवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना मठिया उर्फ अक्थान गांव के पास ईंट भट्ठे पर मिट्टी पहुंचाने के दौरान हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अमेरिका पटेल (60) है जो फरदहां गांव का रहने वाला था। वह मठिया के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। घटना के वक्त वह ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास खड़ा था तभी अचानक ट्रॉली पलट गई और वह उसके नीचे आ गया।

UP News: टक्कर के बाद बाइक बनी चिंगारी का गोला, लखनऊ से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें

इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

मठौली चौकी प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि घटना होते ही भट्ठा मालिक ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही अमेरिका पटेल की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन दुख में डूबे हुए हैं।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मठौली चौकी प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि घटना में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। अगर भट्ठा मालिक की कोई लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं लखनऊ की घटना में भी पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार मालिक की पहचान करने में जुट गई है ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button