मनोरंजन

Kiara Advani ने Met Gala में क्यों चुना गाउन्स का ये खास डिजाइन? जानिए इसके पीछे की कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने मेट गाला 2025 में बेबी बम्प के साथ धूम मचाई। उनकी इस खास लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। कियारा की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं, जिन पर फैंस और सेलेब्स के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने उन्हें ‘ब्यूटीफुल मम्मा’ का टैग दिया, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कियारा जल्द ही मां बनने वाली हैं और वह अपनी प्रेग्नेंसी के इस सफर का आनंद ले रही हैं। मेट गाला में उन्होंने अपनी ड्रेस के जरिए इन खास लम्हों के इमोशंस को जाहिर किया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में कियारा एक काले रंग की ऑफ-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन में एक खास संदेश छुपा हुआ है। इस ड्रेस में गोल्डन ब्रेस्टप्लेट है, जो एक हार्ट से जुड़ा हुआ है, जो नीचे एक चेन से बना हुआ है। यह चेन नाल का प्रतीक है, जो बच्चे को मां से जोड़ता है। यह ड्रेस मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा ने पोस्ट के साथ प्यारा कैप्शन दिया

कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘मां का पहला सोमवार मई में।’ इस पोस्ट पर एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी ने कमेंट किया – ‘गॉर्जियस।’ वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने लिखा – ‘ब्यूटीफुल मम्मा।’ इसके अलावा एक यूजर ने लिखा – ‘क्वीन।’ कियारा की यह तस्वीरें उनकी प्रेग्नेंसी के इस खूबसूरत सफर को बखूबी दर्शाती हैं।

कियारा और सिद्धार्थ की शादी और प्रेग्नेंसी की खबर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 2023 में राजस्थान में बड़े धूमधाम से शादी की थी। दोनों का यह रिश्ता लंबे समय से चर्चा में था और अब यह जोड़ी जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है। कियारा ने 28 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। इस पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ सफेद रंग के बेबी सॉक्स पकड़े हुए थे। उन्होंने कैप्शन में बेबी इमोजी के साथ लिखा – “हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा…जल्दी आ रहा है।” इसके साथ ही उन्होंने एवल आई, दिल और जोड़े हुए हाथों के इमोजी भी शेयर किए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

प्रेग्नेंसी के पोस्ट पर सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

कियारा और सिद्धार्थ के इस खुशी के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें बधाई दी। करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा – ‘जिंदगी का सबसे अच्छा पल आने वाला है। भगवान दोनों का भला करे।’ इसके अलावा अभिनेता इशान खट्टर, फिल्म निर्माता एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, अथिया शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने भी कियारा और सिद्धार्थ को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button