मनोरंजन

Shahrukh Khan: पाकिस्तानी नागरिकों पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, वीजा बैन और देश छोड़ने का अल्टीमेटम

हाल ही में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। आतंकियों ने हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया और ‘जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल किया। इस घटना के बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘जिहाद’ का सही मतलब समझाते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख़ खान ने बताया ‘जिहाद’ का सही मतलब

इस वायरल वीडियो में शाहरुख़ खान कहते हैं, “मैं इस्लाम धर्म से हूं, मैं एक मुसलमान हूं। हमारे धर्म में एक शब्द है, जिहाद, जिसे गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। जिहाद का विचार, अपने अंदर की बुरी सोच को दूर करना और इसके खिलाफ लड़ना है, इसे जिहाद कहा जाता है। लोगों को सड़कों पर मारना जिहाद नहीं है।” शाहरुख़ ने इस वीडियो के जरिए यह संदेश दिया कि जिहाद का वास्तविक अर्थ किसी को मारने-हत्या करने से नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराईयों से संघर्ष करने से है।

पाहलगाम में आतंकियों ने किया नरसंहार

22 अप्रैल को आतंकियों ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इन आतंकियों ने सबसे पहले पर्यटकों से उनका नाम पूछा, फिर उनका धर्म पूछा और उनसे कलमा पढ़ने को कहा। इसके बाद उन्होंने हिंदू पर्यटकों को एक-एक करके मार डाला। इस घिनौनी घटना में 26 लोग मारे गए और कई घायल हुए। इस हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा फैल गया है और लोग सरकार से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच, मोदी सरकार ने पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है और पाकिस्तानियों के वीजा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

शाहरुख़ खान की आगामी फिल्म ‘किंग’

काम की बात करें तो शाहरुख़ खान जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख़ पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सुहाना ने अपनी अभिनय की शुरुआत जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से की थी। फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और मुंज्या फेम अभय वर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म कथित तौर पर फ्रेंच फिल्म ‘लियॉन’ का भारतीय रीमेक है। ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सफलता के बाद शाहरुख़ की यह फिल्म उनकी अगली बड़ी रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button