उत्तर प्रदेश

बरेली में SP साहब बने ग्राहक, फिर हुक्का बार को किया सील

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में किसी ने सोचा भी नहीं था कि एसपी साहब खुद ग्राहक बनकर हुक्का पीने जाएंगे और फिर उसे सील कर देंगे। दरअसल, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडी पुरम में एसपी सिटी, सीओ और प्रेमनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा और सात हुक्का बार पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान हुक्का बार में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मौके से 13 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस को देखते ही मची भगदड़, कई लोग हिरासत में

शहर में कई रेस्टोरेंट अवैध रूप से हुक्का बार के नाम पर चल रहे थे। पुलिस को इन हुक्का बार में गैर-कानूनी गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद छापा मारा गया। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, हुक्का बार में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके से कई हुक्के भी बरामद किए।

बरेली में SP साहब बने ग्राहक, फिर हुक्का बार को किया सील

मां-बेटे समेत कई लोगों को पकड़ा गया

पुलिस की कार्रवाई में एक रेस्टोरेंट से मां और बेटे समेत कई लोगों को पकड़ा गया। लंबे समय से बरेली के कई रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा था, जिसकी शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है और अन्य हुक्का बार संचालकों में डर का माहौल बना हुआ है।

अवैध हुक्का बारों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी

एसपी सिटी ने कहा कि अवैध हुक्का बारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई होती रहेगी और जहां भी अवैध गतिविधियां पाई जाएंगी, वहां सख्त कदम उठाए जाएंगे। रात में हुई इस कार्रवाई से हुक्का बार संचालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button