मनोरंजन

Krrish-4: ऋतिक रोशन की नई उड़ान, एक्टिंग के साथ करेंगे निर्देशन!

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ हर बार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। ‘कोई मिल गया’ फिल्म में सुपरहीरो कृष के रूप में जन्मे ऋतिक ने तीन बार बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाया है। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जल्द ही ‘कृष-4’ भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि 51 वर्षीय ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन खुद इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने शुक्रवार को एक्स (Twitter) पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा मिलकर ‘कृष-4’ को प्रोड्यूस करेंगे, जबकि ऋतिक रोशन इस बार निर्देशन की कमान संभालेंगे। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

2026 में फ्लोर पर आ सकती है ‘कृष-4’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कृष-4’ की प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया है। लगभग एक साल की तैयारी के बाद यह फिल्म 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर आ सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है और सुपरहीरो गाथा को बड़े स्तर पर तैयार करने का काम जारी है। ऋतिक रोशन फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे, लेकिन बाकी स्टारकास्ट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस फिल्म के जरिए ऋतिक पहली बार निर्देशन की कमान भी संभालने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि एक्टिंग के साथ-साथ निर्देशन में भी वह कितना दम दिखाते हैं।

सुपरहिट रही है ‘कृष’ सीरीज

बता दें कि ऋतिक रोशन की ‘कृष’ बॉलीवुड की सबसे सफल सुपरहीरो फिल्मों में से एक है। इसकी शुरुआत साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोई मिल गया’ से हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद साल 2006 में ‘कृष’ के नाम से इसका दूसरा भाग आया, जिसने जबरदस्त कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। फिर 2013 में ‘कृष-3’ रिलीज हुई, जो एक बार फिर सुपरहिट साबित हुई और दर्शकों का दिल जीत लिया। अब फैंस इसकी चौथी कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिलीज डेट का इंतजार कर रहे फैंस

‘कृष-4’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस बार फिल्म में क्या नया ट्विस्ट और धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा, इसका सभी को इंतजार है। हालांकि, फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार है। माना जा रहा है कि ऋतिक इस बार सुपरहीरो अवतार में पहले से भी ज्यादा दमदार अंदाज में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक का निर्देशन और एक्टिंग का कॉम्बो दर्शकों को कितना पसंद आता है। फैंस को अब सिर्फ इसकी रिलीज डेट का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button