उत्तर प्रदेश

AC कंप्रेसर फटने से लगी आग, ग्रेटर नोएडा में छात्राओं की जान पर आफत!

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पुलिस थाना क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा गर्ल्स होस्टल में गुरुवार शाम को आग लग गई, जिससे पूरा परिसर धुएं से भर गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे के अंदर आग को नियंत्रित किया और अंदर फंसी 40 छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

एसी कंप्रेसर के फटने से लगी आग

घटना के वक्त होस्टल में करीब 160 छात्राएं मौजूद थीं। आग लगने का कारण एसी कंप्रेसर के फटने से बताया जा रहा है। दमकल विभाग के प्रमुख अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शाम करीब 5:25 बजे उन्हें आग की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड की टीम ने शुरू की बचाव कार्य

चौबे ने बताया कि आग की वजह से होस्टल में काफी धुआं फैल गया था, जिससे वहां मौजूद छात्राओं में अफरातफरी मच गई थी। दमकल टीम ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और 40 छात्राओं को सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला।

समाजवादी पार्टी का सरकार पर हमला

समाजवादी पार्टी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “बीजेपी सरकार की विफल व्यवस्थाएं! ग्रेटर नोएडा के होस्टल में आग लग गई, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंचीं, लोग कूदकर अपनी जान बचाने को मजबूर हुए। क्या यह मुख्यमंत्री यूपी को यह पहचान दे रहे हैं?” समाजवादी पार्टी ने सरकार की महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button