दिल्ली

दिल्ली छठ पूजा पर कपिल मिश्रा का AAP पर हमला बोले हम नैन बिछाकर बैठे हैं

DELHI NEWS(Dainik media auditor):    दिल्ली छठ पूजा को लेकर इस बार राजधानी में खास तैयारियां की गई हैं। दिल्ली सरकार की ओर से 1400 से ज्यादा घाट तैयार किए गए हैं जहां श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ छठी मैया की पूजा कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पुरानी सरकार के समय को याद दिलाया है।

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वो बैन लगाकर बैठे थे और हम नैन बिछाकर बैठे हैं। उनके इस बयान को आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर सीधे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा किया कि पहले दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा को लेकर रोक लगाई जाती थी और श्रद्धालुओं को पूजा करने में परेशानी होती थी। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में छठ पूजा के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं और सरकार श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि इस बार दिल्ली में 1400 से ज्यादा घाटों पर भव्य तरीके से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इन घाटों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और पूरे रीति रिवाज के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी सोनिया विहार पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं के साथ छठ पूजा में शामिल होंगी और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी।

दरअसल छठ पूजा दिल्ली में रहने वाले लाखों पूर्वांचल के लोगों के लिए बेहद खास त्योहार है। इस दिन लोग परिवार के साथ घाटों पर पहुंचते हैं और उगते तथा डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

फिलहाल छठ पूजा की तैयारियों के बीच दिल्ली में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कपिल मिश्रा के इस तंज के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है इस पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button