मनोरंजन

Sudhanshu Pandey: अपूर्वा की बयानबाज़ी पर सुधांशु का फूटा गुस्सा, ‘द ट्रेटर्स’ बना बहस का अखाड़ा

करण जौहर का रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस शो में टीवी, बॉलीवुड और सोशल मीडिया की कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया है। शो में अपूर्वा मखीजा, आशीष विद्यार्थी जैसे बड़े नाम नजर आ रहे हैं। लेकिन अब शो में जुड़ी एक विवादित बात को लेकर सुधांशु पांडे ने अपूर्वा मखीजा को सरेआम फटकार लगाई है। सुधांशु ने हाल ही में एक लाइव सेशन में अपूर्वा को उनके व्यवहार और भाषा को लेकर खरी-खरी सुनाई।

लाइव बातचीत में सुधांशु पांडे ने कहा, “अपूर्वा को लोग ‘रेबल किड’ कहते हैं। पहले ही उसके नाम के साथ कई विवाद जुड़े हुए हैं। मैं नहीं कहता कि वह बुरी लड़की है। वह एक अच्छी इंसान है, और मुझे यकीन है कि उसका दिल भी अच्छा है। लेकिन जब आपकी जुबान खराब हो जाती है, तो आपका अच्छा दिल और अच्छे इरादे भी पीछे रह जाते हैं। यदि आप नहीं जानते कि अपने से बड़े लोगों के बारे में कैसे बात करनी है, तो सब कुछ बेकार हो जाता है।” उन्होंने साफ तौर पर अपूर्वा की भाषा और व्यवहार पर नाराजगी जताई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

‘क्या आशीष विद्यार्थी तुम्हारे बचपन के दोस्त हैं?’

सुधांशु पांडे ने आशीष विद्यार्थी के बारे में अपूर्वा की टिप्पणी पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, “आशीष भाई यानी आशीष विद्यार्थी एक बहुत सीनियर एक्टर हैं। वो उम्र में मुझसे भी बड़े हैं। लेकिन शो के एक हिस्से में अपूर्वा उनके बारे में कह रही थी कि ‘मुझे लगता है कि आशीष जाएंगे।’ क्या आशीष तुम्हारे बचपन के दोस्त हैं? इस तरह से किसी ऐसे एक्टर के बारे में बात करना जो तुम्हारे माता-पिता से भी बड़ा हो, बहुत ही असभ्यता है। ये शो है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप बड़ों के लिए तमीज भूल जाओ।”

जनरेशन Z पर भी कसा तंज, अपने बेटों से की तुलना

आगे सुधांशु पांडे ने जनरेशन Z की मानसिकता पर भी सवाल उठाए और अपूर्वा के व्यवहार को समाज के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा, “अगर आप किसी के पीठ पीछे इस तरह की बात करते हो, तो वो आपकी सोच को दर्शाता है। क्या यही जनरेशन Z है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए? मुझे बहुत अफसोस है, ये तो हमारी सामाजिक व्यवस्था पर एक धब्बा है। मेरे खुद के बेटे हैं, वो भी इसी जनरेशन के हैं, लेकिन उनमें बड़ों के लिए बहुत सम्मान है। मैं अपूर्वा से कहूंगा कि अगर दिल साफ है तो जुबान भी साफ होनी चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button