मनोरंजन

Sardar Ji 3 Teaser: भूतिया किले में छुपा रहस्य, क्या दिलजीत कर पाएंगे पर्दाफाश? देखिए ‘सरदार जी 3’ की झलक

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। उनकी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसमें दिलजीत एक स्टाइलिश घोस्ट हंटर के रूप में नजर आएंगे। टीज़र की शुरुआत होती है यूके के सबसे डरावने किले से जहां भूतों को काबू करने के लिए दिलजीत को बुलाया जाता है। जैसे ही दिलजीत की एंट्री होती है कॉमेडी का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।

टीज़र में दिलजीत अपने चिर-परिचित कॉमिक अंदाज में महिला भूतों से बातचीत करते नजर आते हैं। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है रहस्य और गहराता जाता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दिलजीत किस तरह उस किले को भूतों से मुक्त कराते हैं। फिल्म के सेट से दिलजीत ने हाल ही में कई बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें फिल्म की शूटिंग और मस्ती की झलक दिखाई गई है। दिलजीत और नीरू बाजवा की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में धमाल मचा चुकी है इसलिए इस फिल्म से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर हुआ विवाद

हालांकि फिल्म की रिलीज़ से पहले यह एक बड़े विवाद में भी फंस गई है। दिलजीत दोसांझ पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर, नासिर चिनीोटी, दानियाल खावर और सलीम अलबेला को शामिल किया है। इस मुद्दे पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दिलजीत या कोई अन्य कलाकार ऐसे कदम उठाता है तो उन पर न सिर्फ बैन लगाया जाएगा बल्कि उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। बीएन तिवारी ने कहा, “हमें देशविरोधियों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में कोई जगह नहीं चाहिए। अगर कोई कलाकार देशहित में काम नहीं करता तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।”

पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में पहले से बैन

गौरतलब है कि अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाक प्रायोजित आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं को पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसी बीच जब दिलजीत ने अपनी फिल्म के सेट से कुछ BTS तस्वीरें शेयर कीं तो उनमें से एक तस्वीर में एक ऐसी महिला दिखाई दी जो हूबहू हानिया आमिर जैसी लग रही थी। इस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या हानिया फिल्म में हैं। हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मामला गरमाया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button