मनोरंजन

Heeramandi से मिली तारीफ, मगर काम नहीं – अदिति राव का छलका दर्द!

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने पिछले साल नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अपने ‘गजगामिनी’ डांस से सभी का दिल जीत लिया था। अदिति की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी, यहां तक कि जो लोग इस सीरीज को पसंद नहीं करते थे, उन्होंने भी अदिति के काम को सराहा। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह सीरीज काफी चर्चा में रही थी। अदिति ने इसमें ‘बेबो जान’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इतनी तारीफ के बावजूद अदिति राव हैदरी को काम नहीं मिल रहा है। खुद अदिति ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।

फराह खान के ब्लॉग में किया खुलासा

हाल ही में अदिति राव ने फराह खान के ब्लॉग में बातचीत के दौरान बताया कि ‘हीरामंडी’ में तारीफ बटोरने के बावजूद उन्हें इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। अदिति ने कहा, “जब ‘हीरामंडी’ रिलीज हुई थी, तब लोगों ने इसकी बहुत तारीफ की। कई दिनों तक लोग मुझे मेरे काम के लिए सराहते रहे। मेरे किरदार को भी खूब पसंद किया गया। लेकिन इसके बावजूद मुझे इस सीरीज के बाद कोई काम नहीं मिला। मैं काफी इंतजार करती रही, लेकिन कोई ऑफर नहीं आया। यह एहसास बहुत बुरा था।” अदिति ने इस सीरीज में एक क्रांतिकारी तवायफ का किरदार निभाया था, जो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में क्रांतिकारियों का समर्थन करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

‘हीरामंडी’ को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

पिछले साल रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ एक सुपरहिट सीरीज थी, जिसे फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। कुछ लोगों ने इस सीरीज को पसंद किया, तो कुछ ने इसे नापसंद भी किया। यह सीरीज भारत में आजादी से पहले की तवायफों की कहानी को दिखाती है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं। हालांकि, रिलीज से पहले इस सीरीज को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन रिलीज के बाद इसकी कहानी दर्शकों पर कोई गहरा असर छोड़ने में कामयाब नहीं रही। बावजूद इसके, संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशक के चलते यह सीरीज लगातार सुर्खियों में बनी रही।

हैदराबाद की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं अदिति

अदिति राव हैदरी भले ही बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से पहचान बना चुकी हैं, लेकिन उनका ताल्लुक हैदराबाद की रॉयल फैमिली से है। अदिति के परदादा अकबर हैदरी 1869 से 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री थे। वहीं, उनके अंकल असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। अदिति की मां विद्या राव हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की मशहूर गायिका थीं, जो ठुमरी और दादरा में निपुण थीं। अदिति के नाना रामेश्वर राव वानापर्थी रियासत के राजा थे। हालांकि, आजादी के बाद रियासतों का वर्चस्व खत्म हो गया और सब समान हो गए। अदिति ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की और आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button