रिंकू सिंह का क्रिकेट करियर और प्रिया सरोज की राजनीतिक पारी, अब एक साथ जिंदगी के सफर पर

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे रिंकु सिंह और उत्तर प्रदेश की सांसद प्रिय सरोज की सगाई का कार्यक्रम आज यानी 8 जून को लखनऊ के सेंटरम होटल में होगा। इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस सगाई समारोह में दोपहर 1 बजे अंगूठी समारोह भी होगा। यह आयोजन क्रिकेट और राजनीति के संगम के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर लोकप्रिय हैं।
प्रिय सरोज का जन्म 1998 में वाराणसी में हुआ था। उन्होंने नई दिल्ली के एक स्कूल से पढ़ाई पूरी की और इसके बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की। 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने मछलिशहर सीट से चुनाव जीतकर बीजेपी के बीपी सरोज को 35,850 वोटों से हराया। प्रिय के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के टिकट पर केराकत से विधायक हैं। प्रिय का राजनीतिक परिवार और उनकी युवा ऊर्जा उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में खास पहचान दिलाती है।
1st appearance of Rinku singh and Priya Saroj…#rinkusingh #priyasaroj @samajwadiparty pic.twitter.com/BvLec6ncjg
— Anshu Singh (@Anshujourno92) June 8, 2025
रिंकु सिंह की क्रिकेट में चमकती पहचान
रिंकु सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को अलीगढ़ में हुआ था। एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले रिंकु ने कड़ी मेहनत और लगन से क्रिकेट में अपनी जगह बनाई है। आईपीएल 2023 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के यश दयाल के ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को मैच जिताया और रातोंरात हीरो बन गए। उनकी यह परफॉर्मेंस देखकर चयनकर्ताओं ने उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया। रिंकु ने 2023 में ही भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिंकु की उपलब्धियां
रिंकु सिंह ने अब तक भारतीय टीम के लिए 2 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 55 रन बनाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 33 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 546 रन बनाए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 50 मैचों में रिंकु ने 3336 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक शामिल हैं। आईपीएल में वे 2018 से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हैं और अब तक 1099 रन बना चुके हैं। उनकी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें क्रिकेट जगत में एक मजबूत खिलाड़ी बना दिया है। अब रिंकु और प्रिय की जोड़ी राजनीतिक और खेल दोनों ही क्षेत्रों में नई चर्चाओं को जन्म देगी।