उत्तर प्रदेश

Nargis Khan: रेंज रोवर से लेकर जैगुआर तक, एक इंस्पेक्टर की लग्जरी लाइफ ने खोले भ्रष्टाचार के राज

बरेली की महिला इंस्पेक्टर Nargis Khan अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। 1989 बैच की सब-इंस्पेक्टर से प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बनीं नरगिस खान और उनके पति सुरेश यादव के पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। उनके पास एक रेंज रोवर कार है जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 72 लाख की जैगुआर और 28 लाख की पजेरो भी इनके नाम पर है। जब इनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ तो नरगिस ने छुट्टी ली और बरेली छोड़ दिया।

पेट्रोल पंप के झगड़े से शुरू हुआ विवाद और बढ़ा आरोपों का सिलसिला

साल 2017 में गाजियाबाद के रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर रोशन लाल से पेट्रोल पंप की हिस्सेदारी को लेकर सुरेश यादव और नरगिस का विवाद शुरू हुआ। इसके बाद रोशन लाल की पत्नी उमा ने लगातार सुरेश और नरगिस के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। साल 2021 में उमा ने एंटी करप्शन विभाग में शिकायत की कि नरगिस की आमदनी से ज्यादा संपत्ति है। इसके बाद मामला जांच में गया और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए।

Nargis Khan: रेंज रोवर से लेकर जैगुआर तक, एक इंस्पेक्टर की लग्जरी लाइफ ने खोले भ्रष्टाचार के राज

सिर्फ 5 करोड़ की आमदनी, लेकिन खर्च 10 करोड़ से भी ज्यादा

जांच में पता चला कि साल 2007 से 2021 तक नरगिस ने अपनी सभी वैध स्रोतों से कुल 5 करोड़ 36 लाख रुपये कमाए। लेकिन इस अवधि में उन्होंने करीब 10 करोड़ 59 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने अपनी आय से 5 करोड़ 23 लाख रुपये अधिक खर्च किए जो उनकी कुल आय से 97.55 प्रतिशत ज्यादा था। जब उनसे इस असमान संपत्ति का जवाब मांगा गया तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।

150 करोड़ की कुल संपत्ति, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

जब 1990 से 2024 तक नरगिस और सुरेश की संपत्ति का आकलन किया गया तो कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ रुपये तक पाई गई। लेकिन जांच में सीधे तौर पर 80 करोड़ रुपये की संपत्ति इन दोनों के नाम पर दर्ज पाई गई। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सरकार से अनुमति मिलने के बाद नरगिस की गिरफ्तारी की जा सकती है। बता दें कि साल 2021 में करोड़ों रुपये की हेराफेरी के मामले में लखनऊ से नरगिस और सुरेश को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी। फिलहाल सुरेश कानपुर जेल में बंद हैं और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भी उनके खिलाफ वारंट जारी हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Media Auditor

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

%d