मनोरंजन

Alia Bhatt ने किया दूसरे बेबी को लेकर बड़ा खुलासा, बेटे के नाम को लेकर बढ़ीं चर्चाएँ!

बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) अब दो साल की हो चुकी है, और अब उनके दूसरे बेबी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा, जिससे फैंस कयास लगा रहे हैं कि कपूर फैमिली में जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है।

राहा कपूर के जन्म से पहले ही तय था बेटे का नाम

आलिया भट्ट हाल ही में मोटिवेशनल स्पीकर और पॉडकास्ट होस्ट जे शेठी (Jay Shetty Podcast) के शो में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी बेटी राहा के नामकरण से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताईं। आलिया ने बताया कि राहा के जन्म से पहले ही उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के नाम सोच लिए थे, चाहे वो लड़का हो या लड़की।

उन्होंने बताया, “हमने पहले ही लड़के और लड़की दोनों के लिए नाम सोचे थे। जब राहा का जन्म हुआ, तो हमें तुरंत नेीतू कपूर (Neetu Kapoor) का सुझाया हुआ नाम ‘राहा’ बहुत पसंद आया। लेकिन इससे पहले हमने एक लड़के का नाम भी फाइनल किया था, जो मुझे बहुत पसंद था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jay Shetty (@jayshetty)

आलिया के इस खुलासे ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वो अपने दूसरे बेबी की प्लानिंग कर रही हैं?

नेीतू कपूर ने सुझाया था राहा का नाम

आलिया भट्ट ने आगे बताया कि राहा के नामकरण में नेीतू कपूर की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा, “मेरी सास (नेीतू कपूर) ने कहा कि राहा नाम लड़के और लड़की दोनों के लिए अच्छा रहेगा। हमें यह नाम बहुत पसंद आया। हमने कई नामों पर विचार किया, लेकिन जब ‘राहा’ नाम सामने आया, तो हमें यह तुरंत पसंद आ गया।”

आलिया ने यह भी बताया कि पहले वह एक लड़के का नाम सोच चुकी थीं, जो उन्हें बहुत प्यारा लगता था। हालांकि, उन्होंने उस नाम का खुलासा नहीं किया, जिससे फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या वह अपने दूसरे बच्चे के लिए उसी नाम को बचाकर रखना चाहती हैं?

क्या रणबीर-आलिया की फैमिली होगी कंप्लीट?

आलिया भट्ट के इस इंटरव्यू के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अपने दूसरे बेबी की तैयारी कर रही हैं। कई फैंस का मानना है कि उन्होंने लड़के के नाम का खुलासा न करके संकेत दिया है कि वह अब एक बेटे की चाहत रख रही हैं।

हालांकि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह चर्चा जोरों पर है कि कपूर फैमिली जल्द ही दूसरी खुशखबरी दे सकती है।

फिल्मी करियर की बात करें तो…

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म ‘Love and War’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी और इसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) भी मुख्य भूमिका में होंगे।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं, लेकिन उनके पर्सनल लाइफ में आने वाले नए मेहमान की खबरें इस वक्त ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। अब देखना यह होगा कि आलिया और रणबीर कब अपने दूसरे बच्चे को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Media Auditor

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue Reading

%d