राष्ट्रीय

किश्तवाड़ में 2 SPO की शहादत से मचा हड़कंप, खरगे बोले आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एकजुट

Jammu Kashmir News(Dainikmediaauditor):   जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों यानी SPO की शहादत से पूरे इलाके में दुख का माहौल है। दोनों जवानों के शव गुरुवार सुबह बरामद हुए हैं। इस घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एकजुट है और देश की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

खरगे ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि दो बहादुर SPO की शहादत की खबर से उन्हें गहरा झटका लगा है। उन्होंने याद दिलाया कि यह घटना कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद हुई है। खरगे ने शहीद जवानों के साहस और बलिदान को सलाम किया। साथ ही उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना की।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एक साथ खड़ा है। आतंकियों की ऐसी हरकतें भारत के हौसले और देशवासियों की सुरक्षा के संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं।

जानकारी के मुताबिक किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में दो SPO बुधवार से लापता थे। गुरुवार सुबह दोनों के शव बरामद किए गए। उनके शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। मृतक जवानों की पहचान 57 साल के बाबी चंद और 45 साल के रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों दच्छन के कियार गांव में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप यानी SOG में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों जवान अपने कैंप से धरना मरवाह की तरफ सेना की चौकी जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनका संपर्क टूट गया और वे लापता हो गए। अगले दिन सुबह उनके शव मिलने की खबर सामने आई।

किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि दोनों जवान बुधवार रात से लापता थे और गुरुवार सुबह करीब 8 और 9 बजे उनके शव मिले। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button