मनोरंजन

‘करियर खत्म कर सकती थीं एकता’ – बर्खा बिष्ट का सनसनीखेज खुलासा!

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री बरखा बिष्ट ने हाल ही में अपने करियर के सफर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका यह सफर आसान नहीं था और शुरुआत से ही उन्हें कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ा। बरखा ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर अभिनय को अपना करियर चुना। अपनी पहली टीवी सीरियल ‘कितनी मस्त है ज़िंदगी’ में उदीता का किरदार निभाकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई, लेकिन इसके बाद के दिनों में कई मुश्किलें आईं।

परिवार के खिलाफ जाकर मुम्बई आईं बरखा

बरखा ने एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए कहा कि वह अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुम्बई आई थीं। उनका सपना था कि वह अभिनेत्री बनें, और इसके लिए उन्होंने अपने परिवार की इच्छाओं को नकारा। मुम्बई आकर जब उन्होंने टीवी शो छोड़ा, तो मशहूर निर्माता एकता कपूर ने उन पर कानूनी कार्रवाई की थी। बरखा ने यह संघर्ष अकेले ही लड़ा और अपने परिवार से इस बारे में कुछ नहीं बताया, ताकि वह अपना अभिनय करियर स्थापित कर सकें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Barkha Bisht (@barkhasengupta)

एकता कपूर ने बरखा पर किया केस, अकेले लड़ा संघर्ष

बरखा ने उस समय का जिक्र करते हुए कहा कि, “मैंने घरवालों को इस केस के बारे में कुछ नहीं बताया। मैंने अकेले ही वकील को हायर किया और यह केस लड़ा। कुछ समय बाद एकता कपूर ने इसे निरर्थक समझा और केस वापस ले लिया। उस समय एकता का प्रभाव इतना था कि वह किसी भी कलाकार का करियर बना भी सकती थी और खत्म भी।” बरखा ने बताया कि यह केस लगभग एक साल तक चला, लेकिन उन्होंने अपने नए शो की शूटिंग भी जारी रखी और कोर्ट की सुनवाई में भी भाग लिया।

बरखा बिष्ट की नई परियोजना ‘पावर ऑफ फाइव’

काम की बात करें तो बरखा बिष्ट को हाल ही में ‘पावर ऑफ फाइव’ शो में देखा गया, जहां उन्होंने रिवा अरोड़ा, जैवीर जुनेजा, आदित्य अरोड़ा, अनुराधा अरोड़ा, बियांका अरोड़ा, यश सेहगल और उर्वशी ढोलकिया के साथ स्क्रीन शेयर की। इस शो में उनके अभिनय को काफी सराहा गया और उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button